राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की
रायपुर 11 अप्रैल 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त और मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के आज यहां चैत्र नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर मां महामाया मंदिर में सपत्निक पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृध्दि का आशीर्वाद मांगा। प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्त और डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
क्रमांक-192/सोलंकी

