राज्यपाल से केन्द्रीय गृहमंत्री ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 12 अप्रैल 2010
केन्द्रीय गृह, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार राज्य मंत्री श्री गुरूदास कामथ ने आज शाम यहां राजभवन में राज्यपाल श्री शेखर दत्त से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लगभग एक घण्टा चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इसके पहले श्री कामथ ने आज सुबह राज्य के दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया और वहां अधिकारियों की बैठक ली। इसी तरह उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात की।
क्रमांक-199/पंकज गुप्ता

