सामूहिक आत्महत्या की घटना : राज्यपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर, 12 अप्रैल 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने दुर्ग जिले के भिलाई में एक परिवार द्वारा जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने की स्तब्ध कर देने वाली त्रासदपूर्ण घटना पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने परिवार के एकमात्र बचे सदस्य के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना ईश्वर से की है।
क्रमांक-200/पंकज गुप्ता

