बैशाखी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर, 13 अप्रैल 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने बैशाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि लोक त्यौहार बैशाखी हमारी कृषि सभ्यता और कृषि संस्कृति से जुड़ा उल्लास और उमंग का पर्व है। जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैशाखी का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व होने के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना के प्रचार-प्रसार में भी व्यापक महत्व रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भी बैशाखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी के सुख-समृध्दि और मंगल की कामना की है।

