स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में राज्यपाल श्री दत्त ध्वजारोहण करेंगे
रायपुर, 14 अगस्त 2011
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त राजभवन में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सायं 5 बजे राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया है। राज्यपाल श्री दत्त इसके उपरांत प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
क्रमांक- 2271/शुक्ल

