ऊर्जा संरक्षण पर राज्यपाल से चर्चा
रायपुर 6 सितम्बर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में पंडित रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. षिव कुमार पांडेय और उनके साथ आये संयुक्त राज्य अमेरिका के डेजर्ट रिसर्च इंस्टीटयूट, नेवादा के रिसर्च प्रोफेसर जोन वाटसन एवं प्रोफेसर जुडीथ चाउ तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य सचिव डॉ. बी. सेनगुप्ता एवं पं. रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय, रायपुर के रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. शम्ष परवेज ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होेंने पूरे विश्व, भारत व राज्य में ऊर्जा उत्पादन एवं संरक्षण की नई तकनीकों और अवधारणाओं के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा के द्वारा ऊर्जा उत्पादन पर चर्चा की। उन्होंने प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा उपायों पर भी चर्चा की।

