लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल कामधेनु की तरह है बांस का महत्व-श्री दत्त

कामधेनु की तरह है बांस का महत्व-श्री दत्त

What
When Sep 08, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

बांस गृह पर ऑडियो-वीडियो प्रदर्शन

रायपुर, 8 सितम्बर 2011
2670-080911

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में कॉउंसिल फॉर सस्टनेबल डेवलपमेंट, नई दिल्ली की एक टीम ने कम्प्यूटर के माध्यम से दृश्य-श्रव्य प्रदर्शन के द्वारा अभियांत्रिकी की अवधारणाओं के अंतर्गत बांस निर्मित किफायत, मजबूत और उपयोगी आवास गृहों तथा अन्य भवनों एवं उनकी संरचनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के कोरबा जिले के ग्राम रापाकारा में एक पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत बांसों के सौ घर बनाये जा रहे हैं।
    राज्यपाल श्री दत्त ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया में बड़ी तेजी से सीमेंट बनाने में कच्चा माल के रूप में उपयोग होने वाले लाइनस्टोन की कमी होती जा रही है। आने वाले सौ सालों में ही इनकी अत्यधिक कमी हो जाएगी। ऐसे में यह जरूरी है की कांक्रीट आदि के स्थान पर ऐसे वैकल्पिक संसाधनों पर अनुसंधान किया जाय और उनका विकास किया जाय जो न सिर्फ पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी हो, बल्कि सस्ते हों, आसानी से सुलभ हों और लोगों को स्वीकार्य भी हो। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी अब अमीर और साधन संपन्न लोग इमारती लकड़ी तथा बांसों के उपयोग पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कामधेनु का महत्व है उसी तरह बांस का महत्व है। यह अत्यंत उपयोगी है और इसके हर हिस्से का उपयोग संभव है। यह प्रकृति के वरदान की तरह है। छत्तीसगढ़ में ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे वन क्षेत्रों के साथ-साथ बल्कि यहां के बंजर तथा अनुपयोगी क्षेत्रों में भी लगाया जा सके। इस बात का भी अध्ययन किया जाना चाहिए कि ऐसे खेतों, जिसमें धान की फसल ली जाती है उनके मेड़ों के समीप इन्हें कैसे लगाया जा सकता है ? श्री दत्त ने यह कहा कि बांसों के उपयोग को बढ़ावा दिये जाने के लिए इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियर्स, बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीटयूट, हुडको जैसी संस्थाओं के बीच भी हमें अधिक से अधिक तालमेल बैठाने तथा आम जनता को इसकी उपयोगिता की जानकारी दिये जाने की जरूरत है। 
    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री जवाहर श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। कॉउंसिल फॉर सस्टनेबल डेवलपमेंट, नई दिल्ली के संचालक श्री नारायण मेदुरी के नेतृत्व में आये दल ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आई.आई.टी. नई दिल्ली से सेवानिवृत्त तथा हरिता इकोलॉजिकल इंस्टीटयूट, आन्ध्रप्रदेश के डॉ. पी. सुधाकर ने बांस के पैदावार, विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता, सायकल तथा रिक्शा बनाने में बांसों का उपयोग तथा बांसों के द्वारा बनाये जाने वाले विभिन्न तरह के आवास गृहों, हाल तथा स्ट्रक्चर और उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा जहां ऐसे घर सस्ते में बनते हैं वही यह पर्यावरण की दृष्टि से अधिक उपयोगी है। उन्होंने बताया कि बांस को हरा सोना भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के रापाकारा गांव में बांसों के मकान बनाने के लिए एस.ई.सी.एल. द्वारा जमीन उपलब्ध करायी गयी है तथा डिपार्टमेंट ऑफ साईंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस अवसर पर डॉ. व्ही. एम. चेरियर, सेंटर फॉर रूरल डेव्हलपमेंट आई.आई.टी. दिल्ली तथा श्री उमेश राघव भी उपस्थित थे।

क्रमांक-2670/शुक्ल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031