राज्य की कृषि संस्कृति से जुड़ा पर्व है पोला : राज्यपाल श्री शेखर दत्त
राज्यपाल ने दी पोला पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
रायपुर 07 सितम्बर 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पोला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि एवं उसकी संस्कृति से जुड़ा है।
जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा है कि पोला का त्यौहार कृषि एवं पशुधन के प्रति हमारा सम्मान और प्रेमभाव तथा राज्य की अमूल्य धरोहर लोक-संस्कृति को प्रदर्शित करता है। श्री दत्त ने विश्वास प्रकट करते हुूए कहा कि कृषि और पशुधन के विकास और संवर्धन के लिए सभी प्रयत्नशील रहेंगे।

