ईद-उल-फितर पर राज्यपाल की मुबारकबाद
रायपुर 10 सितम्बर 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि रमजान के बाद ईद का आगमन सभी के जीवन में खुशियाँ बिखेरता है। रोजा इबादत, अन्त:करण की शुध्दि एवं आत्म संयम के साथ दीन-दुखियों की सेवा और सहयोग की प्रेरणा प्रदान करता है। राज्यपाल ने ईद के अवसर पर सभी के सुख-समृध्दि की कामना की है।
क्रमांक-2797/शुक्ल

