राज्यपाल से प्रख्यात खगोलविद प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 18 अप्रैल 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में देश के प्रसिध्द खगोल वैज्ञानिक एवं इंटरयूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स पुणे के पूर्व निदेशक पद्मश्री सम्मान प्राप्त प्रो. जयंत विष्णु नार्र्लीकर ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी एवं प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. श्रीमती मंगला जयंत नार्लीकर तथा पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. पाण्डेय भी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री दत्त और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुष्मिता दत्त ने राजभवन में प्रोफेसर नार्लीकर और श्रीमती नार्लीकर का आत्मीय स्वागत किया।
प्रोफेसर नार्लीकर ने राज्यपाल श्री दत्त से खगोल विज्ञान के अध्ययन और अब तक की उपलब्धियों पर विशेष रूप से बातचीत की। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर नार्लीकर विगत 15 अप्रैल से प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने खगोल तथा गणित से जुडे विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए हैं।

