पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वसंत साठे के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर, 24 सितंबर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पूर्व केद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री वसंत साठे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा कि स्वर्गीय श्री वसंत साठे के निधन से देश ने एक कुशल राजनेता और प्रशासक खो दिया है। उन्होंने दिवंगत श्री वसंत साठे को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
क्रमांक 2911/शुक्ल

