छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट
रायपुर, 18 अप्रैल 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. दीपक क्लॉडियस ने सौजन्य भेंट की। श्री क्लॉडियस ने राज्यपाल श्री दत्त को आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा और आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
क्रमांक-295/शुक्ल

