लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल अपने हुनर और शिक्षा से देश का हर तबका आगे बढे - श्री शेखर दत्त

अपने हुनर और शिक्षा से देश का हर तबका आगे बढे - श्री शेखर दत्त

What
When Apr 19, 2011
from 08:35 PM to 08:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अल्पसंख्यक आयोग द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

रायपुर, 19 अप्रैल 2011
315-190411

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा है कि हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां की सभ्यता 5 हजार साल से भी अधिक पुरानी है। इसके गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ वर्तमान वैश्विक युग में विकसित देशों की अच्छाईयों और विकास के मापदंडों को अपना कर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि समाज का हर एक तबका अपनी शिक्षा, हुनर और कुशलता के माध्यम से आगे बढ़े तथा हासिए के लोगों को आगे बढ़ने के हर एक संभव अवसर उपलब्ध हो।
    श्री दत्त ने आज यहां राजभवन में यह उद्गार छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आयोग ने प्रतिभाशाली बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एक अच्छा कदम उठाया है और यह प्रयास प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि उनके सामने व्यापक संभावनाओं की खुला आसमान है। आज का हमारा देश युवाओं का देश है और इसे आगे बढ़ाने तथा इसके साथ-साथ समाज में सुधार लाने की जिम्मेदारी भी युवाओं सहित हम सभी पर है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने भीतर एक अच्छे नागरिक के गुण विकसित करें और देश के उन महान विभूतियों और आदर्शो को अपनाएं, जिन्होने देश की अमूल्य सेवाएं की है, जिससे हमारा देश न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से आगे बढ़े बल्कि सभ्यता और संस्कृति की दृष्टि से भी विश्व को राह दिखाएं।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. दीपक क्लॉडियस तथा सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा सहित अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चे और उनके पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में डॉ. दीपक क्लॉडियस ने आयोग के कार्यो के विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत माह राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रदेशों के आयोगों के बैठक में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग की विभिन्न योजनाओं की सराहना की गई थी और यहां के अनेक कार्यो को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया था। आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र हंसपाल ने किया।

प्रतिभाओं का सम्मान

    राज्यपाल श्री दत्त ने इस अवसर पर सरदार राजदीप सिंह को जंप रोप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए आयोग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह उन्होंने कुमारी अनन्या, कुमारी काशिफा और तौशिफ खान को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस निबंध प्रतियोगिता में प्रावीण्यता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने कुमारी मुबशरा रफत को आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सचिव श्री एम.आर. खान, कोच श्री अखिलेश दुबे सहित बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।

 

क्रमांक-315/शुक्ल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031