राज्यपाल-मुख्यमंत्री मिले शहीदों के परिजनों से
रायपुर 21 अक्टूबर 2011
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज सवेरे यहां पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में समाज, देश तथा राज्य के प्रति कर्तव्य निर्वहन के दौरान विभिन्न घटनाओं में शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इन परिवारों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ है और आगे भी रहेगी। गृहमंत्री श्री ननकी राम कंवर और संसदीय सचिव श्री विजय बघेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


क्रमांक-3295/स्वराज्य

