लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल पी.एस.एल.वी. के सफल परीक्षण से देश का गौरव बढ़ा - श्री दत्त

पी.एस.एल.वी. के सफल परीक्षण से देश का गौरव बढ़ा - श्री दत्त

What
When Apr 20, 2011
from 08:50 PM to 08:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्यपाल ने वैज्ञानिकों को बधाई दी

रायपुर, 20 अप्रैल 2011

     राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पी.एस.एल.वी.-सी.16 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष सहित इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि इस सफल प्रक्षेपण से देश का गौरव और मनोबल बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के द्वारा आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पी.एस.एल.वी.-सी.16 का सफल परीक्षण किया।
    अपने संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता से देश ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि हासिल कर नया इतिहास रचा है। इस प्रक्षेपण के माध्यम से आधुनिक दूरसंचार उपग्रह रिसोर्समेंट सहित दो नैनो सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में स्थापित किए जा रहे हैं। जिससे तारों एवं मौसम के अध्ययन में सहायता मिलेगी। दूर संवेदी उपग्रह उपयोगी चित्रों और अन्य आंकड़ों को पृथ्वी पर भेजते है। हमारा देश दूर संवेदी उपग्रहों के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा समूह है जो विभिन्न रिजल्यूशन्स में अंतरिक्ष की छबि उपलब्ध कराते है। श्री दत्त ने कामना की है कि देश के वैज्ञानिक अपने अनुसंधानों से देश का नाम इसी तरह रोशन करते रहेगे। यह उल्लेखनीय भी है कि इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन ने हाल ही में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था और उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपने दीक्षांत भाषण के माध्यम से यहां के विद्यार्थियों को उद्बोधित किया था।

क्रमांक-337/शुक्ल/एस.
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031