राज्यपाल से सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर के नवनियुक्त प्राचार्य ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 20 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में राज्य के पहले एवं एकमात्र सैनिक विद्यालय, अम्बिकापुर के नवनियुक्त प्राचार्य कैप्टन (नौ सेना) शिव कुमार ने सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने राज्यपाल को स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि देश के 24 सैनिक विद्यालयों में से अंबिकापुर का सैनिक स्कूल एक है। यहां अंग्रेजी माध्यम से सी.बी.एस.ई. का अध्ययन होता है। वर्तमान में यहां कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई हो रही है। यहां हर साल एक-एक कक्षा बढ़ते हुए बारहवीं तक की पढ़ाई की जाएगी। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है और इसके माध्यम से छठवीं में छात्र प्रवेश पाते है। उन्होंने यह भी बताया कि इस विद्यालय मे 67 प्रतिशत सीटें छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए आरक्षित है। स्कूल के लिए नये भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। यह उल्लेखनीय है कि इन विद्यालयों से अध्ययन पश्चात बड़ी संख्या में छात्रों का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी (एन.डी.ए.) के लिए होता है जिसमें छात्र सीधे लेफ्टिनेंट का पद अर्जित करते हैं।

