राज्यपाल ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चैतीचांद पर दी शुभकामनाएं
रायपुर, 3 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने जनता को नये विक्रम संवत्सर के शुभारंभ चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री दत्त ने चैती चांद पर्व के मौके पर सिंधी समाज के लिए भी अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। राज्यपाल ने इन सभी प्रमुख पर्वो के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की निरंतर प्रगति और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-समृध्दि की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि देश की विविधतापूर्ण संस्कृति एवं परम्पराएं हमारी राष्ट्रीय एकता को और भी ज्यादा शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्सव समाज के सभी वर्गो को एक दूसरे के नजदीक लाने में मददगार होते है।

