रायपुर/15 नवम्बर 2011

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखरदत्त ने आज राज्य के बिलासपुर जिले के विकास खण्ड पथरिया में जिला महिला जागृति शिविर में उद्बोधन के पश्चात् 25-25 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित नगर पचांयत भवन एवं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इसके अलावा अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिली है। नगर पंचायत भवन में पार्षदगण बैठकर नगर के विकास के लिए चर्चा कर सकेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना मुलकलवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक/ 3676/मारकण्डेय