अग्नि-4 के सफल परीक्षण पर राज्यपाल ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
रायपुर, 16 नवम्बर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा मिसाइल अग्नि-4 के सफल परीक्षण पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और तकनीशियनों साथ-साथ नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा वैज्ञानिकों की यह सफलता देश के लिए गौरव की बात है।
जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि अग्नि-4 के सफल परीक्षण से देश की रक्षा प्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक अपने अनुसंधान कार्यों से इसी तरह सफलता की ऊंचाईयों को स्पर्श करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अग्नि-4 परमाणु क्षमतायुक्त नवीन पीढ़ी की सतह से सतह पर 3500 किमी. तक प्रहार करने में समर्थ प्रक्षेपास्त्र है।

