राज्यपाल ने नक्सली हमले की निन्दा की
रायपुर, 16 नवंबर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने दंतेवाड़ा जिले के आकाशनगर बचेली के समीप हुए नक्सली मुठभेड़ में सी.आई.एस.एफ. के शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए नक्सलियों के इस घृण्0श्निात कार्य की निंदा की है। जारी शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिंसक नक्सली घटनाएं बस्तर के आम लोगों के विकास और शान्ति में बाधक है। इसकी हर स्तर पर निंदा की जानी चाहिए। श्री दत्त ने शहीद जवानों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

