बाल दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर, 13 नवम्बर 2010
प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती 'बाल दिवस' के अवसर पर प्रदेश के बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि बच्चे निश्छल स्वभाव के होते हैं। उनके सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षा एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से कोशिश की जानी चाहिए। श्री दत्त ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य के कर्णधार बच्चों की खुशहाली के लिए समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

