ईस्टर पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर, 23 अप्रैल, 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने ईस्टर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री दत्त ने कहा है कि आज से लगभग दो हजार वर्ष पहले प्रभु ईसा मसीह ने पूरी दुनिया को मानवता एवं भ्रातृत्व के साथ-साथ क्षमा, दया और प्रेम की जो सीख दी थी उनकी प्रासंगिकता आज के युग में और भी अधिक बढ़ गयी है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुखमय और शांतिमय जीवन की कामना की है।
क्रमांक-379/पंकज

