लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल नारायणपुर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू : दो हजार स्कूली बच्चे कर रहे हैं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

नारायणपुर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू : दो हजार स्कूली बच्चे कर रहे हैं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

What
When Nov 18, 2010
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्यपाल ने मशाल जलाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर, 18 नवम्बर 2010
3802a-181110

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आज राज्य के आदिवासी बहुल जिला मुख्यालय नारायणपुर में समाज सेवी संस्था रामकृष्ण मिशन आश्रम के तत्वावधान में आयोजित स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 21 नवम्बर तक चलेगी। इसमें नारायणपुर एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना क्षेत्र नारायणपुर के 36 स्कूलों के लगभग दो हजार बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। नक्सल हिंसा पीड़ित गांवों के इन बच्चों ने प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शानदार मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री दत्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
    राज्यपाल श्री दत्त ने मशाल जलाकर प्रज्जवलित कर खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम हैं, जो न केवल अन्दर छिपी प्रतिभा को उजागर करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन लाकर लीडरशिप के गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में पढ़ने वाले बच्चों का रूझान खेलों के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से यहां के बच्चों को हॉकी स्टिक सहित हॉकी तथा अन्य खेलों जैसे टेबल टेनिस एवं फुटबाल आदि खेलों की विविध खेल सामग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के प्रति जितनी भी प्रशंसा की जाए कम हैं। इससे आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को एक नयी दिशा, उत्साह और उमंग मिला है, और इसने खेल प्रतिभाओं को आगे आने का एक अच्छा मंच भी दिया है।
    3802b-181110राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर को हाल ही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर संस्था को बधाई दी और कहा कि इससे केवल संस्था ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम रायपुर के सत्यरूपानंद जी, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर स्वामी व्याप्तानंद तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री व्ही.के. अरोरा को बधाई दी। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया कि वे यहां पर हॉकी मैदान बनवाने के लिए आश्रम को सहयोग करें।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर लोक नृत्य दल और पंथी नृत्य दल को दस-दस हजार रूपए तथा इस खेल प्रतियोगिता में आए समस्त 36 टीमों को खेल गतिविधियों के संचालन के लिए दस-दस हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता भिलाई इस्पात संयंत्र तथा रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कमिश्नर श्री श्रीनिवासुलू और आई.जी. बस्तर टी.जे. लांगकुमेर तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री व्ही.के. अरोरा भी उपस्थित थे।

क्रमांक-3802/पंकज
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031