अग्नि-1 के सफल परीक्षण पर राज्यपाल ने वैज्ञानिकों को बधाई दी
रायपुर, 02 दिसम्बर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ)
द्वारा मिसाइल अग्नि-1 के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों और तकनीशियनों
साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि अग्नि-1 के सफल परीक्षण से देश
की रक्षा प्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए
कहा कि देश के वैज्ञानिक अपने अनुसंधान कार्यों से इसी तरह सफलता की
ऊंचाईयों को स्पर्श करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अग्नि-1 परमाणु
क्षमतायुक्त नवीन पीढ़ी की सतह से सतह पर सात सौ किमी तक प्रहार करने में
समर्थ प्रक्षेपास्त्र है। इसके अलावा इसमें एक नेवीगेशन प्रणाली है जो
लक्ष्य तक सटीक पहुंचने में सहायता करता है।
क्रमांक-3938/शुक्ल

