सुप्रसिध्द फिल्म अभिनेता श्री देवानंद के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर 04 दिसम्बर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिध्द अभिनेता श्री देवानंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि र्स्वगीय श्री देवानंद एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न अभिनेता थे। उनकी निधन से सिने जगत की अपूर्णीय छति हुई। श्री दत्त ने दिवंगत श्री देवानंद को अपनी श्रध्दांजलि अर्पीत करते हुए उनकी आत्मा की चिर-शांती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञात हो कि 88 वर्षीय श्री देवानंद ईलाज के लिए लंदन स्थित चिकित्सालय में भर्ती थे, जहां उनका हृदयाघात से निधन हो गया।

