लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल राजभवन में उप सचिव श्री बृजेशचन्द्र मिश्र को दी गई बिदाई

राजभवन में उप सचिव श्री बृजेशचन्द्र मिश्र को दी गई बिदाई

What
When Feb 10, 2010
from 08:10 PM to 08:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 10 फरवरी 2010

3989-100210

       राज्यपाल के उप सचिव श्री बृजेशचन्द्र मिश्र को आज यहाँ राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त की गरिमामयी उपस्थिति में सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने श्री मिश्र को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कहा कि कलेक्टर के रूप में श्री बृजेशचन्द्र मिश्र की नियुक्ति होने पर उनके कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ा है तथा उनसे लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन में पदस्थ लोगों को सदैव नया कुछ करने एवं नयी बातें सीखने के लिए उत्साहित रहना चाहिए।
             श्री दत्त ने यह भी कहा कि लोक दायित्वों के निर्वहन के समय जनसाधारण की हजारों ऑंखें आपसे अपनी समस्याओं के निदान की उम्मीद रखती हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको सदैव प्रयत्नशील होना चाहिए।
          बिदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री पी.सी. दलेई ने कहा कि श्री मिश्र के कंधों पर अब शासन की जनकल्याणकारी  योजनाओं के समुचित संचालन की जिम्मेदारी बढ़ेगी और वे इन दायित्वों के निर्वहन समुचित ढंग से करेंगे। उन्होंने कहा कि उप-सचिव के रूप में श्री मिश्र ने हमेशा राजभवन की गरिमा के अनुरूप कार्य किया, अपनेर् कत्ताव्यों का पालन किया। प्रमुख सचिव ने श्री मिश्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
             उप सचिव एवं जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त कलेक्टर श्री बृजेशचन्द्र मिश्र ने अपने उद्बोधन में राजभवन सचिवालय में अपने कार्यकाल के संस्मरणों का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने राजभवन से बहुत कुछ सीखा है और वे अपने कार्यक्षेत्र मेंर् कत्ताव्य पालन के समय यहाँ के अनुभवों का लाभ उठायेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री बृजेशचन्द्र मिश्र राज्यपाल के उप सचिव के रूप में यहाँ पदस्थ थे और अब उनकी नियुक्ति जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के रूप में हुयी है। इस अवसर पर राजभवन  सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

क्रमांक/3989/शुक्ल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031