लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल खेल कठिन परिस्थितियों में भी हौसले के साथ जूझने तथा जीतने का जज्बा पैदा करता है : राज्यपाल श्री शेखर दत्त

खेल कठिन परिस्थितियों में भी हौसले के साथ जूझने तथा जीतने का जज्बा पैदा करता है : राज्यपाल श्री शेखर दत्त

What
When Dec 06, 2011
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नगर सेना राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

रायपुर, 6 दिसंबर 2011
4006-06.12.11

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा कि संगठन देश का एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के रखरखाव में पुलिस के सहायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करता है। आकस्मिक परिस्थितियों जैसे हवाई हमलों, प्राकृतिक आपदाएं जैसे सुनामी, चक्रवात, आगजनी, बाढ़, भूकंप और महामारी में भी इस संस्था अमूल्य सहयोग रहता है। इसके अलावा सामाजिक और कल्याण की गतिविधियों में आपके द्वारा काफी सहयोग दिया जाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं इनके भीतर खिलाड़ी के गुण भरने के साथ-साथ कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी पूरे हौसले के साथ जूझने तथा जीतने का जज्बा अपने भीतर पैदा करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे।
    राज्यपाल श्री दत्त आज यहां माना में छत्तीसगढ़ नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण पश्चात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभाग के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग द्वारा खेल संबंधी प्रतिभा के खोज और विकास की दृष्टि से इस प्रतिस्पर्धा के आयोजन की अभिनव पहल की गई है। राज्यपाल ने कहा कि नगर सैनिकों की चुस्ती और फूर्ती से ही इस संगठन की भी चुस्ती-4006A-06.12.11फूर्ती बनती है। इस तरह इनके स्वास्थ्य और चुस्ती बनाये रखने के लिए खेलकूद का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। इससे भी बड़ी बात यह है कि खेलकूद से एकता, बन्धुत्व और भाईचारे की भावना पैदा होती है और संभवत: यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। श्री दत्त ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि होमगार्ड में खेल को बढ़ावा मिलने से पूरे राज्य के खिलाड़ियों और खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा और यहां के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक मेडल ला सकेंगे।
    गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर सेना पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने, बाढ़, प्राकृतिक आपदा में नागरिकों की सहायता और राहत कार्यों में विशेष रूप से मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल प्रतिस्पर्धा का राज्य में आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। छत्तीसगढ़ होमगार्ड सेनानी ने यह अभिनव पहल कर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने होमगार्ड सेना को बधाई और शुभकामनाएं दी।छत्तीसगढ़ होमगार्ड सेना के महानिदेशक श्री विश्वरंजन ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और इसके उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मूल उद्देश्य पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने मे मदद करना, नागरिक सुरक्षा प्रदान करना, बाढ़, आपदा, अग्निजनित घटनाएं, हवाई हमले के समय उसके प्रभावों को कम करने, यातयात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा अन्य कार्यो तथा जनचेतना जागरण करने जैसों कार्यो में मदद करना भी है। उन्होंने इस खेल के आयोजन और नगर सैनिकों के समर्पित कार्यो का भी उल्लेख किया।
    इससे पहले राज्यपाल श्री दत्त ने राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल नगर सेना के पुरूष एवं महिलाओं द्वारा कबड़ी, वॉलीबाल, फुटबाल, हॉकी, खो-खो, फास्टट्रेक सहित व्यक्तिगत खेलों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। श्री दत्त ने इस खेल प्रतिस्पर्धा के समापन की विधिवत घोषणा की। समारोह में बस्तर के परब नृत्य सरगुजिहा करमा नृत्य, सुआ नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के नगर सैनिक उपस्थित थे।

क्रमांक-4006/शुक्ल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031