महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर 11 फरवरी 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा है कि शिव महिमा भारत की संस्कृति से जुड़ा है। उनका लोक कल्याणकारी एवं सर्वव्यापी स्वरूप समस्त जीव- जगत की रक्षा करता है। श्री दत्त ने कहा है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की महिमा जानने, सुनने एवं मनन करने का अवसर होता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के मंगलमय भविष्य एवं सुख-समृध्दि की कामना की है।

