ए.एम.आर.आई. चिकित्सालय की आग दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर 9 दिसम्बर 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्ता ने आज प्रात: कोलकाता के ए.एम.आर.आई. चिकित्सालय में आग लगने की घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा दु:ख प्रकट किया है।
जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्ता ने आग लगने की घटना को दुर्भाग्य एवं त्रासदीपूर्ण बताया। उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रेषित की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
क्रमांक/4053/शुक्ल

