ब्रम्होस मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों को राज्यपाल ने दी बधाई
रायपुर, 3 दिसम्बर 2010
प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने ब्रम्होस मिसाइल के सफल परीक्षण पर इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा इस मिसाइल के सफल परीक्षण से देश की रक्षा प्रणाली और मजबूत हुई हैं। श्री दत्त ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, ज्ञान एवं नवीनतम अनुसंधानों से देश का नाम रोशन करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कल चाँदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण स्थल से ब्रम्होस मिसाईल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था।

