श्री सत्य साईं बाबा के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर, 24 अप्रैल 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी आश्रम के ख्यातिनाम अध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईं बाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि श्री सत्य साई बाबा के निधन से समाज एवं देश की एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज की सेवा में बीता। उनके द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और जल प्रदाय के लिए किए गए कार्य सदैव याद रखें जाएगें। श्री दत्त ने स्वर्गीय श्री सत्य साईं बाबा को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

