थिंकिंग डे (विचार दिवस) के अवसर पर भारत स्काउट एण्ड गाइड्स शाखा दुर्ग के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट
रायपुर, 22 फरवरी 2010

प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में थिंकिंग डे (विचार दिवस) के अवसर पर संसदीय सचिव तथा भारत स्काउट्स गाइड जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री विजय बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जिला शाखा दुर्ग के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल श्री शेखर दत्त को स्कॉर्फ बांधकर उनका अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने राज्यपाल श्री दत्त को स्काउट्स गाइडस की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री पी.सी. दलेई विषेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी श्री हेमंत उपाध्याय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला आयुक्त श्रीमती सीमा शर्मा, जिला आयुक्त संगठन सुश्री नीता चौरसिया, जिला प्रषिक्षण आयुक्त श्रीमती पी. पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बोहरा, श्रीमती सरस्वती वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री मनोज ठाकरे, श्री संजय बोहरा, श्री चिन्ना बलैया, श्री नरेन्द्र राठौर, जिला सचिव श्री पुरूषोत्तम साहू, श्री मोहन साहू, स्काउट दल श्री मनोज वर्मा, श्री ए. शंकर, श्री श्रीनिवास राव, श्री सूर्यकांत, श्री ओंकार, श्री अजय एवं स्काउट दल के कु. मनोरमा, कु. प्रतिमा, कु. संध्या कष्यप, कु. नेहा वर्मा, कु. योगिता धु्रर्वे, कु. नेहा चन्द्राकर एवं डॉ. अंजिता चौहान उपस्थित थीं।

