राज्यपाल से सेन्ट्रल कमाण्ड टेरिटोरियल आर्मी के कमाण्डर ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 25 अप्रैल 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में सेंट्रल कमाण्ड टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) टास्क फोर्स के कमाण्डर ब्रिगेडियर गुरिंदर सिंह ने सौजन्य भेंट की। कमाण्डर सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल श्री दत्त को राज्य में आयोजित हो रही सैनिक भर्ती रैली के बारे में जानकारी दी।
क्रमांक-418/शुक्ल

