चेट्रीचंड पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर, 16 मार्च 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने सिन्धी समाज के इष्टदेव, भगवान झूलेलाल के जन्मदिन चेट्रीचंड के अवसर पर प्रदेषवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेष में श्री शेखर दत्त ने कहा है कि हमारे देष में पर्व एवं त्यौहार लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव, सहिष्णुता एवं एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि ये पर्व विभिन्न समुदायों के बीच समरसता एवं भाईचारा बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। श्री दत्त ने आषा व्यक्त करते हुए कहा है कि चेट्रीचंड का यह पर्व हमारी समृध्द परम्पराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

