श्रमिक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर 30 अप्रैल 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने एक मई श्रमिक दिवस के अवसर पर समस्त श्रमिकजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अपने अथक परिश्रम से मेहनतकश श्रमिकों ने दुनिया के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि श्रमिकों ने सभ्यता के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। हम सब की जरूरत की छोटी-छोटी वस्तुओं से लेकर कल्पनातीत वस्तुओं का निर्माण किया है और सुख-सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकजन समाज और राष्ट्र के विकास में ऐसे ही प्रयास करते रहेंगे।

क्रमांक/516/शुक्ल