लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल स्वयं को गढ़ने तथा जानने की कला है शिक्षा-राज्यपाल श्री शेखर दत्त

स्वयं को गढ़ने तथा जानने की कला है शिक्षा-राज्यपाल श्री शेखर दत्त

What
When Dec 21, 2010
from 07:25 PM to 07:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

  राजकुमार कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रायपुर, 21 दिसम्बर 2010

5251a

   राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आज यहां राजकुमार कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं विकास का प्रत्यक्ष संबंध है। यह स्वयं की खोज तथा स्वयं को गढ़ने की एक कला है। यह मनुष्य की बुध्दिमता, कला एवं क्षमताओं में उभरकर सामने आती है। जीवन के हर क्षेत्र में हमें कई चुनौतियों का सामना करना होता है। हमें इसे बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों को जीवन की नई परिस्थितियों तथा कठिन जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सक्षम बना पा रही है ? क्या यह हमारे विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करने में समर्थ है ? क्या उनमें चरित्र, धैर्य, सेवाभावना, करूणा आदि मानवीय गुणों का विकास करने में समर्थ है ? क्या वे भारत की अमूल्य बौध्दिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित हैं ? पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्त विशेष रूप से उपस्थित थीं। 

5251b


     राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि युवाओं में जीवन के अनगिनत प्रश्नों के प्रति जिज्ञासा होती है। प्राकृतिक रूप से ये ऊर्जावान, आदर्शवादी, साहसी और सकारात्मक विचारों के होते हैं। यह हमारी शिक्षा व्यवस्था का दायित्व  है कि युवाओं में निहित प्राकृतिक संभावनाओं का विकास करें। शिक्षा सत्य का अनुकरण करती है तथा ज्ञान के तलाश की अनन्त यात्रा है। यह मानवीय सम्मान एवं स्वाभिमान को बढ़ाती है। यदि प्रत्येक मानवीय गतिविधियों में शिक्षा के महत्व को हर व्यक्ति महसूस करे तो जीवन और अधिक बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता मुख्यत: चार कारकों-अभिभावक, प्रबंधन, शिक्षा और विद्यार्थियों पर निर्भर करती है। शिक्षा की गुण्ावत्ता को सम्पूर्णता में प्राप्त करने के लिए इन चारों कारकों का महत्व है। राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि स्कूल में बच्चे अपने भावी जीवन के लिए तैयार होते हैं, जहां उनका व्यक्तित्व गढ़ा जाता है। आज के परिदृश्य में शिक्षा का अर्थ बच्चे द्वारा मेरिट में स्थान प्राप्त करने से आंका जाता है। लेकिन परीक्षा में प्राप्त अंक उसके व्यक्तित्व एवं चरित्र का आईना नहीं होते। वास्तव में परीक्षा में प्राप्त अंकों से अधिक महत्वपूर्ण नैतिक मूल्य है, जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य श्री जी.बी. सिंह ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक, खेलों में हॉकी, बास्केटबाल, टेनिस, तैराकी एवं अन्य, वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा सहित हस्तकला के क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रबंधन की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। 

5251c


    इससे पहले राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक एवं खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। राज्यपाल श्री दत्त ने कॉलेज परिसर में छात्रों द्वारा लगाई गई क्रॉफ्ट एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महाराजा श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा अध्यक्ष जनरल कौंसिल, राजा श्री आर.सी. देव बिराबर हरिचंदन तलचर उपाध्यक्ष जनरल कौंसिल, राजा श्री त्रिविक्रमचंद्र देव बारम्बा चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी, जनरल कौंसिल के सदस्यगण, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्रगण उपस्थित थे।

क्रमांक- 5251/उषा किरण/शुक्ल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031