लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल मैनपाट शांति एवं सौंदर्य का प्रतीक : राज्यपाल

मैनपाट शांति एवं सौंदर्य का प्रतीक : राज्यपाल

What
When Apr 30, 2011
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 30 अप्रैल 2011

527-300411

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त शनिवार को सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखण्ड अन्तर्गत कमलेश्वरपुर ग्राम पहुँचे। राज्यपाल द्वारा बौध्द मंदिर के दर्शन उपरान्त मंदिर प्रांगण में तिब्बती शरणार्थियों द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट का प्राकृतिक सौन्दर्य अनुपम है तथा बौध्द धर्मावलम्बियों के धार्मिक सहिष्णुता के कारण शांति का अनुभव होता है। राज्यपाल ने कहा कि भारत में सभी धर्मावलम्बियों को अपने धर्म को मानने की पूरी स्वतंत्रता है तथा विभिन्न धर्मावलम्बियों द्वारा अपने धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य रखने की दृष्टि से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने तिब्बती शरणार्थियों द्वारा बौध्द धर्म की धार्मिक मान्यता एवं परम्परा को कायम रखने पर मैनपाट की धार्मिक सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बौध्द धर्मावलम्बी बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर कहा कि बौध्द समाज के द्वारा धर्म के प्रति निष्ठा और आस्था से मुझे पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण सदैव कायम रहेगा। राज्यपाल ने बताया कि 25 वर्ष पहले वे मैनपाट का भ्रमण कर चुके हैं। तिब्बती शरणार्थियों द्वारा महामहिम राज्यपाल को बौध्द प्रतिमा एवं थंगा तथा कारपेट भेंट किया गया।
    इस अवसर पर मैनपाट तिब्बती सेटलमेंन्ट के फेंदेलिन कैम्प के मुखिया श्री तसुरी डेचेन चोखोलिंग ने महामहिम राज्यपाल के मैनपाट आगमन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तिब्बतियों को भारत सरकार द्वारा शरण दिये जाने पर वे शासन के प्रति बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा कि विगत 50 वर्षों से उनका समुदाय यहां के स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्वक जीवन निर्वहन कर रहा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तिब्बती शरणार्थियों एवं उनके बच्चों हेतु विद्यालय एवं अस्पताल सहित समस्त मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। श्री तसुरी द्वारा मैनपाट में आवागमन हेतु बेहतर सड़क सुविधा एवं पानी की उपलब्धता हेतु बांध निर्माण की मांग की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्प तथा अतिवृष्टि के कारण कुछ तिब्बती शरणार्थी परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त खराब हो जाती है, जिसके कारण उन्हें जीवन निर्वहन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन से स्थानीय लोगों की भांति गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापनरत शरणार्थी परिवारों को भी शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मैनपाट के मल्टीपरपज को-ऑपरेटिव्ह सोसायटी के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा शरणार्थियों की ओर से शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में तिब्बती बच्चों द्वारा सेवथुम्बा, शेर, छुसुंगमेरिक एवं याक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सरगुजा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बौध्द धर्मावलम्बी उपस्थित थे।

क्रमांक-527/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031