राज्यपाल ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. करूणाकरण के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर 23 दिसम्बर 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. करूणाकरण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में श्री दत्त ने कहा है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री के. करूणाकरण एक कुशल एवं कर्मठ प्रशासक और राजनेता थे। उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री दत्त ने उनके निधन पर अपनी भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिजनोें को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

क्रमांक-5298/उषा किरण