लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल राज्यपाल से छत्तीसगढ़-उड़ीसा सब एरिया के नये कमाण्डर ने मुलाकात की

राज्यपाल से छत्तीसगढ़-उड़ीसा सब एरिया के नये कमाण्डर ने मुलाकात की

What
When Dec 29, 2010
from 09:15 PM to 09:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 29 दिसम्बर 2010

5422

   राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया के प्रथम कमाण्डर ब्रिगेडियर ए. कृष्णनन और उनके बदले स्थानांतरित होकर आये नये कमाण्डर ब्रिगेडियर अमरीक सिंह ने सौजन्य भेंट की।
   उल्लेखनीय है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना के तीनों अंगों में से पहली स्थापना भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया के रूप में रायपुर में हुई। इसके प्रथम कमाण्डर के रूप में ब्रिगेडियर कृष्णनन ने 9 अप्रैल 2010 को पदभार ग्रहण किया था। ब्रिगेडियर ए. कृष्णनन का चयन भारतीय सेनाओं के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के कोर्स के लिए हुआ है। उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया मुख्यालय के नये कमाण्डर कुमाऊ रेजीमेन्ट के बिग्रेडियर अमरीक सिंह बनाये गये हैं। ब्रिगेडियर अमरीक सिंह इसके पहले भारतीय सेना की विशिष्ट बटालियन कुमाऊॅं स्काउट्स की कमान संभाल चुके हैं तथा उन्होंने कमाण्ड हेड क्वार्टर एवं मिलिट्री ऑपरेशन डायरेक्टोरेट इन्टीग्रेटेड हेड क्वार्टर नईदिल्ली में स्टॉफ ऑफिसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। जम्मू एवं कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसक उग्रवाद के विरूध्द उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वे 30 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया के कमाण्डर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

क्रमांक-5422/पंकज
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031