शहीद श्री पी. जनार्दन रेड्डी के निधन पर राज्यपाल ने श्रध्दांजलि अर्पित की
रायपुर, 3 जनवरी 2011
प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कारगिल में शहीद हुए भिलाई नगर के निवासी श्री पी. जनार्दन रेड्डी के निधन पर श्रध्दांजलि अर्पित की है।
शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि स्वर्गीय श्री रेड्डी ने विषम परिस्थितयों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहादत दी है। उनके इस बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकेंगे। श्री दत्त ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है एवं उनके शोक संतप्त परिजनोें के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

