राज्यपाल ने पेस-भूपति को दी बधाई
भारतीय जोड़ी ने जीता मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब
राज्यपाल श्री शेखर दत्ता ने लियेंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी द्वारा मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि पेस-भूपति की जोड़ी ने मियामी ओपर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस विजय के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी हैं और कामना की है वे भविष्य में भी इसी प्रकार से अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देकर देश का नाम रोशन करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने यह खिताब जीतकर एटीपी विश्व रैकिंग में शीर्ष जोड़ी बनने का गौरव हासिल किया है।

