राज्यपाल से ख्याति प्राप्त साहित्यकार श्री वाजपेयी और श्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की
रायपुर 10 जनवरी 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से कल शाम राजभवन में सुप्रसिध्द साहित्यकार एवं रंगकर्मी श्री अषोक वाजपेयी तथा ख्याति प्राप्त कवि एवं साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर इनके साथ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिश्र तथा छत्तीसगढ़ संस्कृति फाउंडेशन के संयोजक श्री कनक तिवारी भी उपस्थित थे।
क्रमांक-5606/पंकज

