श्रमिक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर 30 अप्रैल 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने एक मई श्रमिक दिवस के अवसर पर, मानवीय सभ्यता एवं भौतिक विकास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान करने वाले समस्त श्रमिकजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि विश्व में कर्म एवं श्रम के माध्यम से मानवीय सभ्यता का निरन्तर उत्थान हुआ है। संसार की सभी भौतिक वस्तुएं , खासकर कल-कारखानों और मनुष्य की दैनिक जरूरतों से लेकर लगभग हर आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। श्री दत्त ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी लोग, प्रगति में श्रमिकों के अथक योगदान का यथोचित सम्मान एवं महत्व प्रदान करते रहेंगे साथ ही श्रमिक जगत भी हर क्षेत्र में अपने परिश्रम से निरन्तर सकारात्मक विकास के लिए प्रयत्नशील रहेगा।

क्रमांक/567 /शुक्ल