प्रख्यात कृषि वैज्ञानिकों ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की
रायपुर 20 जनवरी 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एस. अयय्प्पन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलीफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय के एडजंक्ट प्रोफेसर और विश्व के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुरूदेव सिंह खुश ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर देश और प्रदेश के कृषि विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय. उम्मेन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.पी. पाण्डे, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाण्डे, पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री डी.एस. मिश्रा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सी.के. खेतान, राज्यपाल के सचिव श्री जवाहर श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन डॉ. अयय्प्पन तथा डॉ. खुश राज्य के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ आए हैं।

