डॉ. मांडवी सिंह को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का कुलपति बनाया गया
रायपुर, 4 मई 2011
राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री शेखर दत्त ने इंदिरा कला-संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) मांडवी सिंह को नियुक्त किया है। डॉ. मांडवी सिंह वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के नृत्य कला संकाय की अधिष्ठाता हैं। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष के लिए है।
क्रमांक-580/पंकज

