राज्यपाल से प्रेस कौंसिल के अध्यक्ष जस्टिस रे ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 5 मई 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से कल शाम राजभवन में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस जी.एन. रे ने सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि जस्टिस रे रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की मीडिया शिक्षा पर आधारित एक संगोष्ठी में शामिल होने रायपुर आये हैं। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद जोशी भी उपस्थित थे।
क्रमांक 584/पंकज

