सुरक्षा बल के जवान के निधन पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
रायपुर 28 जनवरी 2011
राजनांदगांव जिले के मोहला थाना अंतर्गत भोजपेला जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए आई.टी.बी.पी. के एक जवान श्री भूप सिंह के निधन पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि सुरक्षा बलों के वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।
क्रमांक-5971/पंकज

