लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल राज्य के प्रथम नागरिक की जनगणना से प्रारंभ हुआ जनगणना कार्य

राज्य के प्रथम नागरिक की जनगणना से प्रारंभ हुआ जनगणना कार्य

What
When May 01, 2010
from 06:45 PM to 06:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जनगणना 2011 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना,राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य प्रारंभ

रायपुर, एक मई 2010

607-010510

राज्यपाल श्री शेखर दत्ता एवं प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्ता से, जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ की जनगणना निदेशक श्रीमती रेणु जी पिल्लै के मार्गदर्शन में जनगणना प्रगणक ने आज प्रात: राजभवन पहुंचकर सम्पूर्ण पारिवारिक जानकारी लेकर अनुसूचियों की पूर्ति की। इसके साथ ही आज से प्रदेश में जनगणना 2011 मकान सूचीकरण, मकानों की गणना एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। अनुसूचियों में महामहिम राज्यपाल एवं उनके परिवार की जानकारी अंकित करने के पश्चात प्रगणकों ने उन्हें पावती भी दी।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जनगणना कार्य को सुविधाजनक एवं कारगर बनाने के लिए लोगों में जागरूकता का होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय विभाग तथा जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिकों को अपनी समस्त जानकारी देने के लिए प्रेरित करें और इसके लिए एक अच्छा वातावरण भी बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में पॉम्पलेट एवं अन्य प्रचार-प्रसार साधनों के माध्यम से जनगणना के महत्व एवं फायदे की जानकारी लोगों को दी जा सकती है।  राज्यपाल श्री शेखर दत्ता ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जानकारी संकलन में जुटे प्रगणकों को सम्पूर्ण परिवार की पूरी जानकारी देकर उन्हें सहयोग दें। यह जानकारी विकास की भावी योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 
    उल्लेखनीय है कि जनगणना 2011 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में प्रारंभ जनगणना के तहत मकान सूचीकरण्ा के दौरान जानकारी संकलित करने के लिए 35 कॉलम युक्त अनुसूची तैयार की गई है जिसमें मकानों की जानकारी, दीवार, फर्श एवं छत में उपयोग की गयी सामग्री, मकान का उपयोग, उसमें रहने वाले परिवार की जानकारी, मुखिया का नाम, पुरूषों एवं स्त्रियों की संख्या, परिवार को उपलब्ध सुविधाएं, कमरों की संख्या, पेयजल, प्रकाश का स्रोत, शौचालय, स्नानघर, रसोईघर की उपलब्धता के साथ पारिवारिक परिसम्पत्तिायां जिसमें रेडियो ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, कार, टेलीफोन, मोबाइल आदि की जानकारी सम्मिलित की जाएगी। जनगणना के इतिहास में पहली बार मकानों के सूचीकरण के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री पी.सी. दलेई, सचिव एवं जनगणना 2011 के नोडल अधिकारी श्री दुर्गेश मिश्रा, जिला कलेक्टर श्री संजय गर्ग सहित जनगणना कार्य से सम्बध्द प्रगणक उपस्थित थे। 
क्रमांक/607/सांडिया/शुक्ल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031