लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल मुंबई के नेहरू साइंस सेंटर में सारंगढ़ के बच्चे प्रस्तुत करेंगे विज्ञान नाटक

मुंबई के नेहरू साइंस सेंटर में सारंगढ़ के बच्चे प्रस्तुत करेंगे विज्ञान नाटक

What
When Feb 09, 2011
from 03:25 PM to 03:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल से भेंट की

रायपुर, 9 फरवरी 2011

6160-090211

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ जैसे दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चे मुंबई स्थित नेहरू साइंस सेंटर में 'साइंस ड्रामा' 'मैं नदी आसूं भरी' प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में सारंगढ के मोना मार्डन हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। राज्यपाल ने इन बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि जल के संरक्षण और जल के प्रदुषण से जुड़ी हुई समस्या के प्रति लोगों को आगाह करती है, इस प्रस्तुति का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है तथा राज्य की ओर से इस नाटक का चयन विज्ञान नाटक के लिए किया गया है। 2009 में भी संस्था के विज्ञान नाटक का चयन नेहरू साइंस सेंटर में होने वाले प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ था जिसमें यहां के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित किया था।
बच्चों से बातचीत करते हुए राज्यपाल श्री दत्त ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल समस्या पर आधारित नाटक का प्रदर्शन लोगों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि देश में नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के नाम देवी-देवताओं और माताओं के नाम पर रखे गये हैं और नदियों को उसी तरह का दर्जा देकर सम्मान के नजरिये से देखा जाना चाहिए।
श्री दत्त ने कहा कि ऐसे प्रयास होने चाहिए कि नदियों के उद्गम और जल स्त्रोत के साथ-साथ उनकी सहायक नदियों और उनमें मिलने वाले छोटे नदी-नालों में भी पानी भरपूर बना रहे और उसमें किसी भी तरह की गंदगी नहीं बहे। उन्होंने कहा कई बार ऐसा भ्रम होता है कि इन नदियों में कचरा या प्रदूषण फैलाने से किसी तीसरे का नुकसान हो सकता है अपना नहीं, लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत हैं और ऐसे कार्य हम सभी को किसी न किसी तरह से नुकसान अवश्य पहुंचाते है तथा इसका दुष्परिणाम सभी को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के कारण केवल विश्व युध्द होने की आशंका नहीं है, बल्कि इससे गांव-गांव और लोग भी आपस में लड़ सकते हैं। जल के संरक्षण होने, नदियों के साफ-सुथरा और स्वच्छ होने का  लाभ सभी को मिलेगा और इससे हिन्दुस्तानी होने का स्वाभिमान भी बढेग़ा।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री रितेश केशरवानी ने विज्ञान नाटक के उद्देश्यों तथा थीम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे ही नदी, नाले, चिड़िया और अन्य प्राकृतिक चीजों को बनकर विभिन्न प्रतीकों के रूप में इसे प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर साइंस ड्रामा के डायरेक्टर श्रीमती तोषी गुप्ता, छात्र कुमारी रागिनी गुप्ता, प्रज्ञा केशरवानी, सार्थक केशरवानी, अन्नू डनसेना, रश्मि जायसवाल, धनेश्वरी, खिरौद पटेल, रूपेश वैष्णव, मीनाक्षी जोल्हे और विद्या तथा शिक्षक  अक्षय गुप्ता उपस्थित थे।
    
   क्रमांक-6160/शुक्ल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031