वानस्पतिक गुलाल से मनाई गयी राजभवन में होली
'ओपन हाउस' में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी
रायपुर, 21 मार्च 2011

वानस्पतिक गुलाल के साथ कल सुबह होली पर राजभवन में 'ओपन हाउस' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री शेखर दत्त को होली की
शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राज्यपाल ने भी उन्हें होली की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा राजभवन पहुंचे सभी वरिष्ठजनों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
'ओपन हाउस' में प्रदेश पंचायत मंत्रीं श्री रामविचार नेताम, विधायक श्री नंदकुमार साहू, महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज, प्रमुख सचिव गृह श्री एन.के. असवाल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति श्री एस.के. पाण्डेय, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद जोशी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल और प्रथम महिला से भेंट की और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

